अल्मोड़ा-दिनांक 10.08.2024 को श्रीमती उर्मिला सिंह पींचा धर्मपत्नी देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस लाईन अल्मोड़ा में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कुमाऊँनी रीति रिवाज से किया गया और अतिथिगणों श्रीमती अभिलाषा तोमर अर्धांगिनी विनीत तोमर जिलाधिकारी अल्मोडा,श्रीमती आकांक्षा कोंडे मुख्य विकास अधिकारी अल्मोडा,श्रीमती विनीता शेखर प्रिंसीपल शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोडा,सुश्री निवेदिता व आयोजक श्रीमती उर्मिला सिंह पींचा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।हरियाली तीज महोत्सव में पुलिस परिवार की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता,नृत्य,मेहंदी प्रतियोगिता एवं सावन सुंदरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी।कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा सुंदर सुंदर मेहंदी डिजाइन हाथों में रचाई गई।अलग अलग अंदाज में थिरकते कदमों पर तालियों की गूँज ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।सावन सुंदरी (तीज क्वीन) में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए चार राउंड (ड्रेसिंग/प्रश्नोत्तरी/रैंप वॉक, नृत्य) को पार कर तीज क्वीन का ताज महिला उपनिरीक्षक श्रीमती बरखा कन्याल ने अपने नाम किया। अतिथियों द्वारा तीज क्वीन को ताज पहनाकर उपहार भेंट किया गया।अतिथियों द्वारा प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय,तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात कार्यक्रम की आयोजक द्वारा सभी अतिथियों को उपहार भेंट किया गया।महिलाओं के मनोरंजन हेतु सावन झूले की व्यवस्था भी की गयी थी,अतिथियों सहित उपस्थित सभी महिलाओं ने झूला झूलकर आनंद लिया।सभी महिलाओं को उपहार स्वरूप सुहागन किट भेट किये गए।अतिथि एवं महिलाएं कुमाऊनी/ हिंदी गीतों पर खूब थिरके।प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय,तृतीय का विवरण तीज क्वीन प्रतियोगिता में श्रीमती बरखा कन्याल प्रथम,श्रीमती लखविंदर कौर द्वितीय,श्रीमती चंचला आर्य तृतीय रही।बेस्ट पोशाक में श्रीमती चंचला आर्य, बेस्ट स्माइल में श्रीमती अनीता चुफाल,स्पेशल गिफ्ट में श्रीमती दीपा आगरी,मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रीमती अनीता रावत, द्वितीय स्थान पर श्रीमती रेनु अधिकारी,तृतीय स्थान पर ज्योति कोरंगा,नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रीमती विनीता कुटियाल,द्वितीय स्थान पर श्रीमती लखविंदर कौर,तृतीय स्थान पर श्रीमती सीमा रही।कार्यक्रम का संचालन महिला उप निरीक्षक श्रीमती कुमकुम धानिक द्वारा किया गया।इनके द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने व सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई गई।हरियाली तीज कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला उपनिरीक्षक श्रीमती रिंकी,मउनि श्रीमती बरखा कन्याल,महिला आरक्षी श्रीमती प्रेमा आर्या,महिला आरक्षी श्रीमती चम्पा व महिला आरक्षी सुश्री दीपिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा।












