अल्मोड़ा-एक तरफ जहाँ कोरोना महामारी का दौर चल रहा है,लोग अपनी सुरक्षा में घरों में हैं।वहीं पुलिस को आ रही गोपनीय शिकायतों पर अल्मोड़ा पुलिस एवं एसओजी अल्मोड़ा लगातार कार्यवाही कर रही है।व्हाट्सएप पर मिली गोपनीय सूचना पर पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा संज्ञान लेते हुए एस०ओ०जी०अल्मोड़ा को ऐसे लोगों पर नजर रखते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश किया गया।अवैध शराब की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसओजी के उ०नि० नीरज भाकुनी,का० दीपक खनका,का० दिनेश नगरकोटी द्वारा राजस्व क्षेत्र होने के कारण आबकारी निरीक्षक तारा चन्द्र पुरोहित एवं पटवारी गिरीश चन्द्र जोशी के साथ राजस्व क्षेत्र पेठशाल में दीवान सिंह बोरा उम्र-48 वर्ष पुत्र कल्याण सिंह बोरा,निवासी डुॅमरा पो०- बाड़ेछीना को बजोली शिवालय के पास उसकी दुकान एवं उससे लगे एक कमरे से अवैध शराब का भण्डारण बरामद किया गया।मामले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब को कब्जे में ले कर दीवान सिंह के विरूद्व आवश्यक कार्यवाही की गयी। बरामदगी में 96 पव्वे मेकडवल रम, 48 पव्वे मेकडवल व्हिस्की,36 पव्वे ओल्ड माॅक रम,44 बोतल व 20 पव्वे देशी गुलाब मसालेदार अवैध शराब (कीमत- लगभग 50,000 रूपये) बरामद हुई है।