अल्मोड़ा-अल्मोड़ा नगर में मां नन्दा देवी मेले के दौरान मंदिर परिसर में एक नन्हा बालक भीड़ में अपनी माँ से बिछड़ गया था,काफी खोजबीन के बाद भी नही मिल रहा था,तो उसकी माँ द्वारा नन्हे बालक के खो जाने की सूचना ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को दी तो मेला प्रभारी संजय जोशी द्वारा मन्दिर परिसर में ड्यूटीरत कानि० भूपाल बिष्ट,महिला का० रीनू गौतम, महिला का० अंजू व महिला कानि० लता रावत को अपनी माँ से बिछुड़े नन्हे बालक की शीघ्र तलाश हेतु निर्देशित किया गया,पुलिस कर्मियों द्वारा परिसर में लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाकर शीघ्र ही नन्हे बालक को खोज लिया गया,नन्हे बालक को उसकी माँ के सुपुर्द किया गया।बालक की माँ व प्रत्यदर्शियों ने अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *