अल्मोड़ा-पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार के निर्देश पर आपरेशन मुक्ति भिक्षा नहीं,शिक्षा दें के तहत उत्तराखण्ड में भिक्षावृति में लिप्त बच्चों की शिक्षा व उनके पुनर्वास हेतु 1 अगस्त 2022 से 02 माह का आपरेशन मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा के नेतृत्व में गठित आपरेशन मुक्ति टीम द्वारा दिनांक 20/08/22 को अल्मोड़ा नगर के स्कूलों में जगह जगह पम्पलेट व बैनर लगाकर स्कूली छात्र छात्राओं/ अध्यापकों को छोटे छोटे बच्चों को भिक्षा ना देने के लिए जागरुक करते हुए अपील कर कहा कि भिक्षा मांग रहे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें, जिससे भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को भिक्षा से शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सफलता मिल सकें।लोगों के जागरुक करने के दौरान आँपरेशन मुक्ति टीम के कानि० अनिल कुमार,कानि० बालम सिंह,महिला का० पायल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *