अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को खनिज पदार्थों/वन सम्पदा के अवैध परिवहन के विरूद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।आज थाना चौखुटिया पुलिस द्वारा खीम सिंह मेहरा उम्र 30 वर्ष पुत्र गोपाल सिंह मेहरा निवासी ग्राम ढनाड पोस्ट तडागताल थाना चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा,श्याम सिंह मेहरा उम्र 52 वर्ष पुत्र पदम सिंह मेहरा निवासी ग्राम न्यौनी तहसील चौखुटिया जिला अल्मोड़ा,नंदन सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र गंगा सिंह निवासी ग्राम ढनाड पोस्ट तडागताल थाना चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा को वाहन पिकअप UK01CA-1346 में 83 बल्लियां तुन की लकड़ी (कीमत 80 हजार रुपये) अवैध परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में थाना चौखुटिया में मुकदमा FIR No-16/ 21 धारा 26/41 भारतीय वन अधिनियम, 51B आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2/3 महामारी अधिनियम, 188 भादवि बनाम उपरोक्त पंजीकृत कर उक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया गया।बरामद लकड़ी वन संपदा होने के कारण वन विभाग से संपर्क कर मुकदमे में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस सम्बन्ध में अशोक काण्डपाल थानाध्यक्ष चौखुटिया ने बताया कि उपरोक्त अभियुक्तगण तुन की बल्लियों को बेचने के लिए तड़ागताल से चौखुटिया की तरफ ला रहे थे।गिरफ्तारी टीम में अशोक कांडपाल थानाध्यक्ष चौखुटिया,
आरक्षी नापु० मौ० अजीम,आरक्षी 25 नापु० अनीश अहमद,आरक्षी नापु० अनिल कुमार सम्मिलित रहे।