अल्मोड़ा-जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सल्ट पुलिस द्वारा दिनांक- 18.05.2023 को पेसिया बैण्ड पर चेकिंग के दौरान ऑल्टो कार नंबर- UK 01-C-9162 से 02 पेटी अवैध अग्रेजी/देशी शराब बरामद कर अभियुक्त प्रवीण कुमार को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त कार को सीज कर थाना सल्ट में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रवीण कुमार, उम्र- 28 वर्ष, पुत्र कुंवर पाल, निवासी उलाऊखेड़ा, पो0 हिरणगांव, थाना टूंडला, जिला फिरोजाबाद, उ0प्रदेश, हाल निवासी ग्राम क्वैरला, थाना सल्ट के रूप में हुई है।बरामदगी में 02 पेटी में कुल 24 बोतल अंग्रेजी/ देशी शराब बरामद हुई है जिसकी कीमत 10,850/-( दस हजार, आठ सौ पचास रुपये) है।पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज कुमार, थाना सल्ट,अपर उ0नि0 मोहन चन्द्रा, थाना सल्ट,हे0कानि0 संजू कुमार, थाना सल्ट शामिल रहे।
