अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है,जिस क्रम में सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में दिनांक 9 फरवरी को कोतवाली रानीखेत व एसओजी पुलिस टीम द्वारा अशोक द्वार के पास चैकिंग के दौरान रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जा रही सफेद रंग की हुडंई औरा कार UP23 BT 0365 मे सवार 3 तीन युवकों के कब्जे से कुल 66.288 किलो गांजा बरामद किया गया।तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में मुअस-04/26 धारा-8/20/60 एन डी पी एस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।कार को सीज किया गया।चेकिंग के दौरान रोके जाने पर चालक ने गाड़ी में टूरिस्ट होने और ट्रॉली बैगों में लगेज होना बताया,चेक करने पर बैगों में लगेज की जगह गांजा भरा मिला, तीनों शातिर तस्कर गांजा सराईखेत क्षेत्र से ठाकुरद्वारा मुरादाबाद की ओर ले जा रहा थे, जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण विकाश उम्र 25 वर्ष पुत्र अजय सिंह निवासी-काशीपुर,खरमासी जनपद- उधम सिंह नगर,अनमोल सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र बरीयाम सिंह, निवासी-ग्राम रामनगर रोड रम्पूरा काशीपुर जनपद- उधम सिंह नगर,जसपाल सिंह उम्र 23 वर्ष पुत्र विक्रम सिंह, निवासी- ग्राम प्रतापपुर न0 7 थाना नानकमत्ता जनपद- उधम सिंह नगर है।बरामदगी में 66.288 किलो गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत 16,57,200 रुपये है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट कोतवाली रानीखेत,हेड कानि अवधेश कुमार एसओजी, कानि कमल गोस्वामी कोतवाली रानीखेत,कानि देवेन्द्र सिंह कोतवाली रानीखेत,होमगार्ड मनोज सिंह करायत कोतवाली रानीखेत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *