अल्मोड़ा-दिनॉक 24.04.2022 को कार्तिक गैड़ा पुत्र जगत सिंह निवासी खैरात गैराज अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहद गोलना करड़िया मकेड़ी नियर खैरात गैराज के पास से पर्स में रखे जेवरात चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में दिनांक 24.04.2022 को मु०अ०सं०-40/2022 धारा 379/411 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा अमित श्रीवास्तव द्वारा तत्काल मामले का अनावरण एवं पूर्ण बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी।पुलिस उपाधीक्षक आँप्स ओशिन जोशी के नेतृत्व गठित टीम द्वारा अज्ञात की ढूंढ़ खोज व चोरी किये गये माल की बरामदगी हेतु सम्भावित स्थानों पर तलाश एवं सर्विलास की मदद से दिनांक 25.04.2022 को कमल जोशी पुत्र कैलाश जोशी निवासी एकांत रेस्टोरेन्ट पाण्डेखोला अल्मोड़ा को ग्रीन फील्ड स्कूल अल्मोड़ा के पास से चोरी किये आभूषण सहित गिरफ्तार किया गया।प्रभारी चौकी धारानौला संजय जोशी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कमल जोशी ने बताया कि वह एकान्त रेस्टोरेन्ट का संचालक है।गोलना करड़िया के पास शादी समारोह में जा रहे परिवार के कार से पर्स को उठा ले जाना कबूल किया गया।जिस सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में अभियोग पंजीकृत किया गया था पुलिस टीम द्वारा सुरागररसी पतारसी कर अभियुक्त को ग्रीन फील्ड स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया।अन्य थानों/जनपदों व राज्यों से उक्त अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।पुलिस टीम द्वारा चोरी का 24 घण्टे में ही खुलासा एवं पूर्ण बरामदगी किये जाने पर टीम के उत्साहवर्धन हेतु एस०एस०पी० अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को दो हजार रूपये नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमल जोशी पुत्र कैलाश जोशी निवासी एकांत रेस्टोरेन्ट पाण्डेखोला अल्मोड़ा के रूप में हुई है।बरामदगी में दो जोड़ी पौंची,1 गले का हार,1 मॉग टीका,2 जोड़ी कान के झुमके,1 गलौबन्द,1 माला मोती एवं पीली धातु के,2 मांग टीका तथा पीएनबी एटीएम, निर्वाचन कार्ड, एक आधार कार्ड,140रु नकद बरामद हुआ है जिसकी कीमत 9,10000 रूपये (नो लाख, दस हजार रूपये) है।गिरफ्तारी टीम में प्रभारी चौकी धारानौला संजय जोशी,आरक्षी खुशाल,आरक्षी धीरेन्द्र बड़ा,आरक्षी आनन्द नबियाल शामिल रहे।
