अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक-28.02.2024 को थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बाड़ेछीना-सेराघाट तिराहे पर एक व्यक्ति जगदीश सिंह के कब्जे से 2 पेटियों में कुल 96 पव्वे अवैध अग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त जगदीश सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम सुपई धौलछीना अल्मोड़ा है।बरामदगी में 2 पेटियों में कुल 96 पव्वे अवैध अग्रेजी शराब बरामद हुई हैं जिसकी कीमत 10,500/- रुपये है।धौलछीना पुलिस टीम में हेड कानि सुरेन्द्र सिंह नेगी,कानि धनी राम शामिल रहे।
