अल्मोड़ा-आज प्रातः अल्मोड़ा स्थित पुलिस लाइ में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजड़े में करीब 6 वर्ष का नर तेंदुआ पकड़ा गया।तेंदुए के पकड़े जाने से क्षेत्र में दहशत के माहौल के बीच राहत की सांस ली गई।जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पुलिस लाइन व आसपास के इलाकों में तेंदुए की आवाजाही की सूचना मिल रही थी।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभागीय टीम ने एहतियातन पिंजड़ा लगाया था। आज सुबह तेंदुआ उसी पिंजड़े में कैद पाया गया।वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया।अधिकारियों के मुताबिक,तेंदुआ स्वस्थ है। इसके बाद तेंदुवे को रेशक्यू सेंटर ले जाया गया।वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि जंगली जानवर दिखने पर घबराएं नहीं बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें तथा भीड़ एकत्र न करें।तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत जताई है।
