अल्मोड़ा-आज दिनांक 05.02.2026 को लगभग एक बजे ट्रैफिक पुलिस में तैनात कानि ललित जोशी को करबला तिराहे सड़क के पास लाल रंग का पर्स मिला जिसमें एक कीमती मोबाइल फोन,करीब 67,000 रुपये नगदी व कुछ आवश्यक दस्तावेज थे।मिले दस्तावेजों के आधार पर पर्स स्वामिनी की जानकारी जुटाकर नगदी के भरा पर्स व मोबाइल फोन स्वामिनी के सुपुर्द किया गया।पर्स स्वामिनी ने बताया कि कीमती मोबाइल,करीब 67,000 रुपये खोने से वह काफी परेशान हो गयी थी।पर्स स्वामिनी द्वारा अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के जवान की ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए, आभार व्यक्त किया।
