अल्मोड़ा- दिनांक 7 अप्रैल को ट्रैफिक पुलिस में तैनात कांस्टेबल हेमंत सिंह को टैक्सी स्टैंड पर एक पर्स मिला,जिसमें नगदी एवं आवश्यक दस्तावेज थे। कांस्टेबल हेमंत सिंह द्वारा पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर पर्स स्वामिनी की जानकारी जुटाई गई तथा अथक प्रयासों के बाद पर्स को सुरक्षित रूप से उसकी स्वामिनी के सुपुर्द किया गया।पर्स वापस मिलने पर स्वामिनी ने अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के जवान की ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
