अल्मोड़ा-संविधान दिवस के अवसर पर आइये मिलकर संविधान निर्माताओं का स्मरण करें एवं संविधान में समाहित उनके अपराधमुक्त व खुशहाल मानव जीवन के स्वप्न को साकार करने का प्रण लें।आज दिनांक- 26.11.2021 को भारतीय संविधान की 72वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर अल्मोड़ा पुलिस के समस्त थाना/पुलिस लाईन/फायर स्टेशन/पुलिस कार्यालय के प्राँगण में पुलिस अधि०/कर्मचारियों को संविधान निर्माताओं को स्मरण कर संविधान की एकता अखण्डता सम्प्रभुता को बनाये रखने हेतु शपथ गृहण किया गया।भारत का संविधान वह ताक़त है जो इस देश को एक और अखंड रखने के साथ एक नए भारत के निर्माण की बुनियाद भी तैयार करता है।