अल्मोड़ा-अमित श्रीवास्तव प्रभारी एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को किरायेदार,घरेलू नौकर,फड़ फेरी,बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाकर अल्मोड़ा जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने व बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के व बिना सत्यापन फड़,फेरी लगा रहे बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर सुश्री ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक आँप्स के नेतृत्व में अल्मोड़ा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों तथा सत्यापन हेतु गठित टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत शत प्रतिशत सत्यापन किये जाने हेतु लगातार सत्यापन अभियान चलाकर दिनाँक 29/04/2022 को कुल 212 ( किरायेदार,मजदूरों ,फड़ फेरी लगाने वाले ) बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा बिना सत्यापन फड़,फेरी लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही कर 1250 रु० का जुर्माना वसूला गया।अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।बिना सत्यापन फड़ फेरी लगाने वालों पर कार्यवाही 5,कुल किरायेदार बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन 212, संयोजन जमा 1250 रु० जमा करवाया गया।
