अल्मोड़ा-दिनांक 09.01.2023 को एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक पेज से भिकियासैण अल्मोड़ा निवासी एक माता जी हेमा देवी जो काफी लम्बे समय से विक्षिप्त अवस्था में है का मुम्बई से विडियो वायरल कर माता जी की सहायता की अपील की गयी थी। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया कि शीघ्र बुजुर्ग अम्मा जी को मुंबई से अल्मोड़ा लाया जाय।मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा तत्काल एसओजी/एएनटीएफ व स्थानीय पुलिस की टीम गठित की गयी।टीम द्वारा वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की जानकारी प्राप्त कर उनसे सम्पर्क किया गया व माता जी हेमा देवी व उनके परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।एसएसपी अल्मोड़ा ने बुजुर्ग माता जी हेमा देवी को मुम्बई से अल्मोड़ा लाने हेतु दिनांक 10.01.2023 को पुलिस टीम अल्मोड़ा से मुम्बई रवाना की गयी।पुलिस टीम काशीपुर से दिल्ली ट्रेन व दिल्ली से मुम्बई फ्लाईट से यात्रा कर दिनांक 11.01.2023 को मुम्बई पहुच गयी थी।मुम्बई पहुचने के बाद अल्मोड़ा पुलिस टीम स्थानीय मुम्बई पुलिस व स्वयं सेवी संस्था की सहायता से माता जी (अम्मा) की तलाश प्रारम्भ कर लगातार दिन रात तलाश में जुटी रही।पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये और लगातार अलग अलग स्थानों बोरीवली,कांदिवली, मलाड में बस स्टेशन,रेलवे स्टेशन, फ्लाई ओवर/ब्रिज के नीचे,लंगरों,रैन बसेरो,धर्मशालाओं आदि जगहों पर भ्रमण कर आमा की फोटो/पम्पलेट चस्पा कर/लोगों को दिखाकर पूछताछ करते हुए आमा की तलाश हेतु निरन्तर प्रयास किये गये।अल्मोड़ा पुलिस टीम,स्थानीय मुम्बई पुलिस व स्वयं सेवी संस्था के विगत 3 दिनों से दिन रात कड़ी मेहनत व अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनांक 14.01.2023 को पुलिस टीमों द्वारा अम्मा को सकुशल तलाश कर लिया गया है।अम्मा का स्वास्थ्य परीक्षण आदि के बाद मुंबई से अल्मोड़ा लाने की कार्यवाही की जा रही है।
