अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 10.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में तथा सीओ अल्मोड़ा/यातायात बलवन्त सिंह रावत एवं सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के कोतवाली एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ विभिन्न स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने वाले एवं यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों,मुख्य मार्गों,जनपद प्रवेश मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई।इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट,ओवरस्पीडिंग,त्रुटिपूर्ण दस्तावेज,अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।चेकिंग के दौरान कुल 88 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए 2 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु सख्त हिदायत दी गई तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *