अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व उनि सुनील धानिक प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में दिनांक 19 फरवरी को कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा बेस तिराहा के पास चेकिंग के दौरान एक युवक दीपक सिंह बिष्ट के कब्जे से कुल 6.20 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0सं0-17/2026 धारा-8/21 एन डी पी एस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण दीपक सिह बिष्ट उम्र- 26 वर्ष पुत्र गोविन्द सिंह बिष्ट निवासी ग्राम स्यालीधार अल्मोड़ा जनपद अल्मोड़ा है।युवक के आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0- 46/2024 धारा 8/21 एऩडीपीएस एक्ट,मु0अ0सं0-02/2025 धारा 8/21/60 एऩडीपीएस एक्ट,मु0अ0सं0- 17/2026 धारा 8/21 एऩडीपीएस एक्ट दर्ज हैं।बरामदगी में 6.20 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई है जिसकी कीमत 1,86,000 रुपये है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा चौकी प्रभरी धारानौला,कानि इरशाद उल्ला एसओजी अल्मोड़ाकानि हरीश प्रसाद एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *