अल्मोड़ा-सोमवार देर सायं अल्मोड़ा पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाऊस में भव्य स्वागत किया।इसके बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की।स्वागत करने वालों में विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान,भूपेन्द्र भोज,दिनेश नेगी,पवन मेहरा, धीरेन्द्र गैलाकोटी,कार्तिक साह,गीता मेहरा,लीला जोशी,राबिन भण्डारी,सुनील कठायत,अवनी अवस्थी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।