अल्मोड़ा-भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी इन दिनों कुमाऊं के दौरे पर है।शनिवार को सुरेश जोशी ने नगर के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।कहा भाजपा ने जो कहा कर के दिखाया।प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि 2022 में जो जनता से वादे किये थे, सरकार सभी वादों को पूरा कर रही है,अधिकांश वादे पूरे हो गये है जबकि कुछ वादों पर योजना बनाई जा रही है।सरकार और संगठन का अच्छा तालमेल है जो 2027 में तीसरी बार भाजपा कि सरकार बनाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। कहा कि राज्य सरकार ने पिछले चार सालों में 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी है।जल्द ही 12 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु की जाएगी। कहा कि केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत आज लोग स्वरोजगार कर स्वदेशी अपनाओ के नारे को साकार कर रहे हैं।अब देश आयातक नहीं निर्यातकों की श्रेणी में खड़ा है।केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर तालमेल से किसी भी विभाग में बजट की कमी नहीं है।इससे विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।विपक्ष महज आरोप लगाने तक सीमित है। जबकि धरातल में जितने काम राज्य गठन के बाद 25 साल में नहीं हुए उससे अधिक विकास चार साल में हुआ है।जिस कांग्रेस के शासन में भर्ती घपले होते थे, उनमें न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ता था।आज उसी प्रदेश में निष्पक्ष भर्तियां कर 25 हजार लोगों को रोजगार दिया गया है।कहा कि आज सीएम युवाओं के साथ खड़े हैं।भाजपा ने कर दिखाया है कि जो वह कहती है उसे पूरा भी करती है। यहां जिला मीडिया प्रभारी मनीष जोशी,रवि रौतेला,धर्मेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी,राजीव गुरुरानी, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *