हल्द्वानी-हल्द्वानी स्तिथ जी एन जी ग्राउंड में यू 19 टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है।जिसमें 6 टीमें प्रतिभाग कर रही है। जिसमें खिलाड़ियों का चयन यू 19 डिस्ट्रिक्ट टीम के लिए चयन होगा।
शुक्रवार को रानीखेत व अल्मोड़ा के बीच मैच खेला गया जिसमें अल्मोड़ा ने रानीखेत को चार विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया ।रानीखेत ने पहले बल्लेबाजी करके अपने सारे विकेट मात्र 112 रन के स्कोर पे गवा दिए।लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहरा स्पोर्ट्स अल्मोड़ा ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विशाल मेहता ने मात्र 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए व मैन ऑफ द मैच रहे।रविवार को फाइनल मुक़ाबला खेला जाएगा।
