अल्मोड़ा-अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में डायलिसिस सेवा विस्तार की मांग को आज पार्षदों का एक शिष्टमंडल मुख्य चिकित्साधिकारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस की सेवा उपलब्ध नहीं है जिस कारण करीब पांच दर्जन से अधिक किडनी रोगियों को डायलिसिस की सुविधा नहीं मिल पा रही है।अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में हंस फाउंडेशन द्वारा जो डायलिसिस यूनिट संचालित की जाती है उसमे मात्र 6 यूनिट है जिस कारण अन्य रोगियों को डायलिसिस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।पत्र के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी से अनुरोध किया गया कि एनएचएम के माध्यम से प्राचार्य मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा को इस बाबत निर्देशित करने की कृपा करेंगे कि अति शीघ्र अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस की कम से कम 20 यूनिट बढ़ाई जाए जिससे कि अल्मोड़ा के किडनी रोगियों को डायलिसिस के लिए हल्द्वानी या अन्यत्र की दौड़ ना लगानी पड़े।कहा गया कि आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि विगत दिनों स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड के द्वारा भी प्राचार्य मेडिकल कॉलेज को निर्देशित किया गया था कि अतिशीघ्र मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस की यूनिटें बढ़ाई जाए।संज्ञान में आया है कि प्राचार्य के द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा को पत्र लिखकर एनएचएम से स्वीकृति दिलाने की बात कही गई है। जनहित में आपसे आशा है कि अति शीघ्र एनएचएम के माध्यम से प्राचार्य मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा को मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस यूनिट बढ़ाने के लिए निर्देशन पत्र जारी करवाना सुनिश्चित करेंगे।पार्षदों ने एकस्वर में कहा कि यदि अति शीघ्र अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस यूनिट नहीं बढ़ाई जाती हैं तो जनहित में चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से प्राचार्य मेडिकल कॉलेज एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा की होगी। मुख्य चिकित्साधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद वैभव पाण्डेय,दीपक कुमार,विकास कुमार,चंचल दुर्गापाल,मधु बिष्ट,गुंजन चम्याल,अनूप भारती उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *