अल्मोड़ा-नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को 13 नए पीजी कोर्स शुरू करने की अनुमति प्रदान की है। मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड के जारी लेटर आफ परमिशन के अनुसार कॉलेज को कुल 33 नई सीटों की स्वीकृति मिली है, जो आगामी सत्र से प्रभावी होगी।एनएमसी की टीम ने कॉलेज का भौतिक निरीक्षण, फैकल्टी उपलब्धता,अस्पताल सुविधाएं,क्लीनिकल सामग्री और उपकरणों की जांच की।मूल्यांकन प्रक्रिया में कॉलेज सभी मानकों पर संतोषजनक पाया गया। इसके बाद एमएआरबी ने मंजूरी जारी की। एनएमसी ने स्पष्ट किया है कि कॉलेज को पूरे सत्र में गुणवत्ता मानकों का पालन करना होगा। गलत जानकारी या दस्तावेज़ों में गड़बड़ी पाए जाने पर अनुमति तुरंत निरस्त कर दी जाएगी। वहीं अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए यह मंजूरी कुमाऊं क्षेत्र की उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं व विशेषज्ञ डाक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।स्वीकृत कोर्स और सीटो में पीजी कोर्सों में एमडी रेस्पिरेटरी मेडिसिन दो, एमडी पीडियाट्रिक्स चार, एमडी/एमएस एनाटॉमी तीन, एमएस ऑर्थोपेडिक्स दो, एमडी एनेस्थीसियोलॉजी तीन, एमएस ऑप्थैल्मोलाजी दो, एमएस ऑब्स एंड गायनेकोलाजी दो, एमडी जनरल मेडिसिन दो, एमडी फिजियोलाजी तीन, एमडी माइक्रोबायोलॉजी तीन, एमडी पैथोलॉजी तीन, एमडी फार्माकोलॉजी तीन, एमडी फॉरेंसिक मेडिसिन व टॉक्सिकोलॉजी तीन सीटे शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *