अल्मोड़ा-सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) हल्द्वानी की टीम ने लेखाकार को बुधवार को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।आरोप है कि लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में तैनात हरीश बिष्ट की ओर से शिकायतकर्ता से लंबित बिलों के भुगतान के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। सतर्कता अधिष्ठान की ओर से शिकायत का परीक्षण कर मुकदमा दर्ज कर ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी को बुधवार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

