अल्मोड़ा-जनपद अल्मोड़ा के मल्ला राजपुर वार्ड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्षद विकास कुमार ने विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज एवं क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी मौजूद रहे जिन्होंने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।पार्षद विकास कुमार ने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा, रीति-नीतियों और जनहितकारी कार्यों से प्रभावित रहे हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर वह क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आमजन के हितों की लड़ाई लड़ती आई है।उन्होंने कहा कि पार्षद विकास कुमार जैसे जनप्रतिनिधियों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है और विभिन्न वर्गों के लोग कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि पार्षद विकास कुमार के शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में कांग्रेस और अधिक सशक्त रूप में उभरेगी।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने पार्षद विकास कुमार का पार्टी में स्वागत किया।कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन सिंह रौतेला, पार्षद दीपक कुमार, पार्षद मुकेश कुमार डैनी, पार्षद इंतखाब आलम कुरैशी, परितोष जोशी, तारा चंद्र साह, विनीत कुमार, मुन्ना सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *