अल्मोड़ा-आज से अल्मोड़ा में दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।अल्मोड़ा डिस्ट्रिक्ट योगासन एसोसिएशन अल्मोड़ा द्वारा आयोजित उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता शनिवार को अल्मोड़ा के होटल शिवालिक के मुख्य हाल में प्रारम्भ हुई।मुख्य अतिथि के रूप में राधा बिष्ट महिला जिलाध्यक्ष कांग्रेस द्वारा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप मे एवं अतिथि के रूप में गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।प्रतियोगिता आयोजन समिति के महासचिव कनक नेगी ताइक्वांडो खिलाड़ी ने मुख्य अतिथि का बैज अलंकृत कर एवं कमल कुमार बिष्ट आयोजक मंडल के महासचिव ने फूलों का गुलदस्ता प्रदान कर स्वागत सम्मान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह मेहरा प्रधानाचार्य हरिदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज चितई अल्मोड़ा द्वारा की गयी और विशिष्ट अतिथि हेम लता वर्मा अध्यापिका को प्रतीक चिन्ह और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि,अतिथि गणों में नारायण सिंह रौतेला,चंद्र शेखर सिराडी,मंजू जोशी ,तुलसी सिराड़ी को कमल जोशी ताइक्वांडो कोच, यशपाल भट्ट प्रशिक्षक,अनंत बिष्ट योग प्रशिक्षक ताइक्वांडो कोच द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।अल्मोड़ा डिस्ट्रिक्ट योगासन एसोसिएशन अल्मोड़ा के संयोजक जसोद सिंह बिष्ट मुख्य द्वारा अतिथि को शाल उड़ाकर उनका स्वागत सम्मान किया।कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में अनंत बिष्ट,अमितेश,धारा वल्लभ पांडे ,डॉ महेंद्र सिंह मेहरा, गिरीश सिंह अधिकारी,अजय,कविता बिष्ट शामिल रहे।पांचवीं जिला योगासन प्रतियोगिता के पदक विजेता आगामी राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।जिला सचिव गिरीश सिंह अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 50 योग साधकों ने प्रतिभाग किया जिसमे रिदमिक,ट्रेडिशनल,आर्टिस्टिक वर्ग में 10 वर्ष की आयु से ऊपर एवं 55 वर्ष की आयु तक के योग साधकों ने प्रतिभाग किया।आयोजन समिति के महासचिव कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य योग को आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ आज योग को खेल के रूप में राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार कर उन्हें अवसर प्रदान करना और अच्छा प्रशिक्षण,नेतृत्व,मार्गदर्शन देकर पदक जीतने के लिए सक्षम बनाना है।उद्घाटन मैच सब जूनियर वर्ग में नव्या भाकुनी ने आर्टिस्टिक एकल में और श्रेया आर्टिस्टिक एकल में जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
