अल्मोड़ा- 27 सूत्रीय मांगों के निदान को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ मुखर हो गया है।मंगलवार को महासंघ से जुड़े अभियंताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।इस मौके पर वक्ताओं ने वेतन विसंगतियों को दूर करने,पदोन्नति करने, ओपीएस बहाल करने, उत्तराखंड पेयजल निगम और जल संस्थान का एकीकरण करने,वित्तीय अधिकारी बढ़ाए जाने,पदोन्नति की सीमा 40 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने समेत 27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।यहां प्रदर्शन करने वालों में जनपद अध्यक्ष इं. गोविंद सिंह मेहरा, इं. ललित मोहन बिष्ट, इं. दीपक सिंह मटियानी, इं. अजय टम्टा, इं. हिमांशु जोशी, इं. रिनी पांडे, इं. सूरज सिंह रावत, इं. शेखर पांडे, इं. हितांशी नैलवाल, इं. गिरीश कोटलिया, इं. पंकज जीना, इं. कुंदन बिष्ट, इं. वीरेंद्र सिंह मेहता, इं. कमल पालिवाल, इं. प्रफुल जोशी, इं. दीपक टम्टा आदि मौजूद रहे।
