अल्मोड़ा-धनतेरस पर खरीदारी को लिए अल्मोड़ा की बाजार में भारी भीड़ जुटी रही।इससे व्यापारियों के चेहरे खिले रहे। लोगों ने जमकर खरीदारी की। कारोबारियों के मुताबिक इस बार धनतेरस में करीब 30 करोड़ का कारोबार हुआ जो पिछले वर्ष की तुलना में चार करोड़ अधिक रहा।शनिवार को धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर लोग घरों से निकले और सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी की।कारोबार व्यापारियों के उम्मीद पर खरा उतरा।ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक,मोबाइल,कपड़े, सजावट के सामान और बर्तनों की भारी बिक्री हुई।नगर के लाला बाजार,चौक बाजार, जौहरी बाजार,बाटा चौक, लोहाशेर,कारखाना बाजार, कहचरी बाजार,थाना बाजार, धारानौला समेत अन्य क्षेत्रों में बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। लंबे समय बाद धनतेरस पर बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़ देख व्यापारियों के भी चेहरे खिले रहे।इस बार एलईडी, फ्रिज,वॉशिंग मशीन,ड्राइफूड, पूजा आइटम,मोबाइल,वाहन आदि की ज्यादा डिमांड रही।
“बर्तनों की दुकानों में जुटी रही भीड़”
धनतेरस पर जिलेभर में बर्तनों की दुकानों में खरीदारों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। लोगों ने स्टील, पीतल,तांबे के गिलास,चम्मच, कटोरे,डिनर सेट,बर्तन,मूर्मियों की खरीदारी की।व्यापारियों ने कई उत्पादों में छूट दी थी।अल्मोड़ा कारखाना बाजार स्थित बर्तन कारोबारी संजीव अग्रवाल टीटू ने बताया कि इस बार एक करोड़ से अधिक बर्तन कारोबार का अनुमान है।
“”मिठाई कारोबारियों के खिले चेहरे””
नगर के प्रमुख प्रतिष्ठानों में धनतेरस के अवसर पर खोये, अनाज व छेने की मिठाइयों की भारी मात्रा में बिक्री हुई।इस बार सबसे अधिक बिकने वाली मिठाईयों में बंगाली और चॉकलेट मिठाई रही।इनकी कीमत 350 से 480 रुपये किलो रही।दिन भर नगर के मालरोड स्थित मिठाइयों की दुकानों में लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
“”ऑटोमोबाइल सेक्टर में रिकॉर्ड कारोबार””
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी जमकर धनवर्षा हुई।मारूती शोरूम के मैनेजर हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि उनके यहां जिलेभर में 10 करोड़ की गाड़ियों बिक्री हुई।धनतेरस में 20 चौपहिया वाहन की डिलीवरी की।होंडा शोरूम के संचालक दीपक कुमार भट्ट ने बताया कि इस बार 60 से अधिक स्कूटी और बाइकों की बिक्री हुई है।वहीं,हीरो,बजाज, टीवीएस,रॉयल इनफिल्ड समेत अन्य शोरूम मे भी दोपहिया वाहनों की जमकर खरीदारी हुई। ऑटोमोबाइल में करीब 15 करोड़ से अधिक रुपये का कारोबार हुआ है।
“”इलेक्ट्रॉनिक कारोबार में इजाफा””
इलेक्ट्रॉनिक के सामान की खपत में धनतेरस के मौके पर काफी इजाफा हुआ।धनतेरस पर एलईडी टीवी,फ्रिज ही नहीं स्मार्टफोन,लैपटॉप,मोबाइल और अन्य आधुनिक गैजेट्स लेने में भी ग्राहक पीछे नहीं रहे।शहर में लगभग 30 और जिले भर में दो करोड़ से अधिक की खरीदारी हुई है।नगर के कचहरी बाजार स्थित प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी प्रकाश रावत की इस बार इलेक्ट्रॉनिक कारोबार में अन्य सालों की अपेक्षा कारोबार अच्छा हुआ है।
“”सोने चांदी की चमक रही फीकी””
धनतेरस को लेकर जहां एक ओर उत्साह रहा।वहीं इस बार सर्राफा कारोबार फीका नजर आया।सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि से लोगों ने इस बार सोने और चांदी के आभूषणों में कम दिलचस्पी दिखाई।सर्राफा व्यापारी व होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूण वर्मा ने बताया कि अन्य सालों की अपेक्षा इस साल सर्राफा कारोबार कम रहा।
“”पटाखा बाजार में खूब हुई खरीदारी””
दीवाली पर्व को लेकर अल्मोड़ा नगर के एडम्स इंटर कॉलेज के खेल मैदान में दुकानें सज गई हैं। यहां लगभग पचास से अधिक आतिशबाजी की दुकान लगाई गई हैं।इस बार आतिशबाजी बाजार में बीयर अनार पटाखा नया है।इस पटाखे को जलाने पर आप रंग बिरंगी रौशनी और म्यूजिक का भी आनंद ले सकते हैं।वहीं पिछली बार की अपेक्षा इस बार पटाखे दस से पचास रुपये तक मंहगे हो गये हैं।
