अल्मोड़ा-पहाड़ के लोगों पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज जीआईसी से चौघानपाटा तक वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल की सांकेतिक शवयात्रा निकाल कर चौघानपाटा पर आकर शवदाह किया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ियों को साले पहाड़ी कहकर उत्तराखंड के वित्त मंत्री ने अपना मानसिक संतुलन खो जाने के संकेत दिए हैं।उत्तराखंड राज्य निर्माण में पहाड़ के लोगों का योगदान कोई नहीं भूल सकता,पहाड़ के लोगों को गाली देना राज्य के तमाम आंदोलनकारियों का अपमान है।पहाड़ के लोग इस अपमान का बदला जरूर लेंगे।जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री में अगर हिम्मत है तो वे पहाड़ का दौरा कर के दिखाए। कांग्रेस पार्टी उन्हें अल्मोड़ा जिले की सीमाओं में घुसने नहीं देगी।ऐसे पहाड़विरोधी नेताओं के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।मुख्यमंत्री को अपने इस पहाड़ विरोधी मंत्री का तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए।शवदाह कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष कांग्रेस तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,प्रदेश सेवादल महिला अध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजू सिंह, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तिवारी,सोमेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन भंडारी,सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजू भट्ट,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की,दीप सिंह डांगी,विनोद वैष्णव, लीला जोशी,निजाम कुरैशी,सुशील साह,कार्तिक साह,किरण आर्य,मंजू काण्डपाल,फेमिना खान,इरशाद एहमद,महेश आर्य,बाल विक्रम सिंह रावत,गौरव सतवाल,प्रदीप बिष्ट,अमर बिष्ट,एन डी पांडेय,गौरव वर्मा,वैभव पाण्डेय,मोहन सिंह देवली,हरेंद्र सिंह रावत,धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी,जगदीश पांडे,संजीव कर्मियाल,उमेश गुरुरानी,विश्वास टम्टा,शिवम पंत, कमल मेहता,नितिन रावत,देवेन्द्र कनवाल,रोहित रौतेला,आशुतोष गोस्वामी,सोनी गोस्वामी,देव सिंह कनवाल,मनोज बिष्ट आदि मौजूद रहे।

आज लमगडा चौराहे में भी भाजपा सरकार में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा सदन में पहाड़ियों के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा और क्षेत्रीय लोगों के द्वारा प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। उनके द्वारा कल सदन में कहा गया कि यह उत्तराखंड केवल पहाड़ियों सालो के लिए बना है जिसका पहाड़ी लोग पुरजोर विरोध करते हैं।यहां पुतला दहन कार्यक्रम में लमगड़ा नगर अध्यक्ष पूरन पाण्डेय,न्याय पंचायत अध्यक्ष सिरसौड़ा राजेन्द्र बिलवाल,विशन राम,सूरज रावत,पूरन राम,विनोद कुमार, हिमांशु नगरकोटी, दिनेश जोशी,दीपक रावत,रमेश राम,सुन्दर मेर,पंकज सिंह बिष्ट,रोशन गोस्वामी,जीवन मेर,महिपाल ढैला,पप्पू मेर,सन्तोष कुमार आदि उपस्थित रहे।
