अल्मोड़ा-कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने और इसके अधिकारों में कटौती के विरोध में देशभर में मनरेगा बचाओ अभियान चलाने की घोषणा की है।इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी 12 जनवरी से 25 फरवरी तक चरणबद्ध आंदोलन आयोजित करेगी।रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने मनरेगा बचाओ अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि इस अभियान का पहला चरण कल यानी 12 जनवरी को जिला और महानगर मुख्यालयों पर एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन के रूप में आयोजित किया जाएगा। जिसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी देशभर में मनरेगा बचाओ संघर्ष की शुरुआत करेगी।12 जनवरी से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर चौपाल,जनसंवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,जिनके माध्यम से कांग्रेस ग्रामीण जनता,मजदूरों, किसानों और महिलाओं को मनरेगा से जुड़े उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेगी।30 जनवरी को वार्ड और ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित कर केंद्र सरकार से मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने,बजट बढ़ाने तथा मजदूरों को समय पर रोजगार और भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।इसके अलावा 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तर पर मनरेगा बचाओ यात्रा,7 फरवरी से 15 फरवरी तक राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव और 16 फरवरी से 25 फरवरी तक क्षेत्रीय समापन रैलियों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जिले में कांग्रेस पार्टी इस अभियान को मजबूती से जनता के बीच लेकर जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *