अल्मोड़ा-उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अंतर्गत तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में आज अल्मोड़ा जनपद सहित रानीखेत,द्वाराहाट एवं भिकियासैंण में वृहद स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया।अल्मोड़ा में यह अभियान सुबह 7 बजे से 10 बजे तक सिमकनी मैदान खत्याड़ी और आसपास के क्षेत्रों में संचालित हुआ।शुभारंभ सिमकनी मैदान में स्वच्छता की शपथ दिलाकर किया गया जिसमें न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं,पुलिस,विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों,विद्यार्थियों,आम नागरिकों एवं अधिकार मित्रों ने सहभागिता की।इसके पश्चात अधिकार मित्रों की टीम ने नुक्कड़ नाटक व जन गीतों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।जनपद न्यायाधीश की अगुवाई में सिमकनी मैदान से कॉलेज रोड,न्यू इंदिरा कॉलोनी होते हुए लोअर माल रोड तक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें नारों और गीतों के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया।
इस अभियान में चार टीमों का गठन कर सिमकनी मैदान से इंदिरा कॉलोनी,स्टेडियम,कॉलेज रोड,कर्नाटक खोला और बेस अस्पताल तक श्रमदान किया गया।कुल मिलाकर लगभग 1000 किलो कूड़ा एकत्र कर नगर निगम के माध्यम से उसका निस्तारण किया गया।इस मौके पर न्यायिक अधिकारियों, परिवार न्यायालय, न्यायाधीश नीना अग्रवाल,सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दया राम,सिविल जज (एसडी) रविन्द्र देव मिश्र तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा ने भी सक्रिय भागीदारी की।कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा,जिला विकास अधिकारी एस के पंत,डीपीआरओ राजेंद्र सिंह , सीओ जी डी जोशी,कोतवाल योगेश उपाध्याय ,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार सहित अनेक विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में न्यायालय परिसर के निकट वृक्षारोपण भी किया गया जिससे अभियान को पर्यावरणीय संरक्षण का संदेश भी मिला।रानीखेत, द्वाराहाट और भिकियासैंण में भी चला स्वच्छता अभियान
रानीखेत में अपर सत्र न्यायाधीश अंजली नौलियाल व न्यायिक मजिस्ट्रेट जसमीत कौर के नेतृत्व में कनोसा कॉन्वेंट स्कूल से रानी झील तक रैली निकाली गई, रानी झील व गांधी चौक पर स्वच्छता अभियान तथा नुक्कड़ नाटक आयोजित हुआ। लगभग 300 किलो कूड़ा एकत्र कर नगरपालिका को सुपुर्द किया गया।द्वाराहाट में न्यायिक मजिस्ट्रेट जसमीत कौर के नेतृत्व में न्यायालय परिसर से बाजार तक रैली एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित हुआ तथा 600 किलो कूड़ा एकत्र किया गया।भिकियासैंण में तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट शालिनी दादर के नेतृत्व में रामगंगा तट तक रैली, वृक्षारोपण एवं सफाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। 250 किलो कूड़ा एकत्र कर नगरपालिका को भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *