अल्मोड़ा-नगर निगम ने मंगलवार को राजपुर भयारखोला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।नगर सहायक आयुक्त लक्ष्मण सिंह के निर्देश पर निगम की टीम ने सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाया और अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी।निगम प्रशासन ने कहा कि लोग केवल अपनी भूमि पर ही निर्माण कार्य करें,अन्यथा आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि निगम की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम में अवर अभियंता मिनीका टाकुली,कर निरीक्षक धीरज काण्डपाल,पवन पाण्डे, हर्ष अग्रवाल,मनोज मिश्रा,बसंत बल्लभ पाण्डे,संजय,कैलाश, रविन्द्र,आकाश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *