अल्मोड़ा-निकाय चुनाव से ठीक पहले अल्मोड़ा में भाजपा को भारी झटका देते हुए कांग्रेस ने भाजपा के घर में सेंधमारी कर भाजपा कार्यकर्ता भैरव गोस्वामी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।निजी होटल में हुए एक सादे समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी,महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी की उपस्थिति में भैरव गोस्वामी ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने माल्यार्पण कर कांग्रेस पार्टी में उनका स्वागत किया।निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने घेराबंदी कर भाजपा को भारी झटका देने का काम किया है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा में पूर्व में पदों में रह चुके एवं वर्तमान में कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे भैरव गोस्वामी ने स्वेच्छा से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है जिससे स्पष्ट होता है कि आज लोगों में कांग्रेस के प्रति अपार स्नेह और सम्मान है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जिस तरह का माहौल अल्मोड़ा में है उससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस आगामी नगर निगम चुनाव में मेयर के पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जो भाजपा छोड़कर साथी कांग्रेस में आए हैं इससे भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह बौखला गई है तथा अनर्गल बयानबाजी कर रही है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भैरव गोस्वामी भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री,भारतीय जनता युवा मोर्चा,पूर्व जिला मंत्री युवा मोर्चा,पूर्व जिलाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ भाजपा रहे हैं।कहा कि अल्मोड़ा में भाजपा में कांग्रेस के कारण इतना डर हो गया है कि अपने कार्यकर्ता को पहचान भी नहीं पा रहे है और आज अपने कार्यकर्ता को जो भाजपा में रहे है उनको अपना मानने से भी डर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अभी अल्मोड़ा में और झटके लगने है और कई भाजपा कार्यकर्ता शीघ्र ही कांग्रेस में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *