अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में ऑपरेशन कालनेमि के तहत सनातन धर्म की आड़ में साधु,संतों का भेष धारण कर लोगों को ठगने व उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।जिस क्रम में दिनांक 13.07.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में ऑपरेशन कालनेमि के तहत सनातन धर्म की आड़ में साधु,संतों का भेष धारण कर लोगों को ठगने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।इस दौरान थाना क्षेत्र के संदिग्धों, मंदिरों में रह रहे साधुओं व अन्य का सत्यापन किया गया,कार्यवाही के दौरान कोई संदिग्ध प्रकाश में नही आया।धोखाधड़ी,ठगी अथवा धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *