अल्मोड़ा-अल्मोड़ा श्रीराम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान मे विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कुमांऊ महोत्सव मनाया जायेगा।यह जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि यह महोत्सव 26 अक्टुबर से 5 नवम्बर तक मनाया जा रहा है।इस बार सबसे अच्छा ब्लाग तैयार करने वाले तीन ब्लागर्स को भी पुरस्कृत किया जायेगा।इस बार आयोजन के शुभारम्भ पर कल 26 अक्टुबर को 11 बजे साईकिल रैली व सद्भावना मैराथन रैली के रूप मे झांकी निकाली जायेगी।नृत्य व गायन मे भी तीन प्रमुख पुरुस्कार दिये जायेंगें।कार्यक्रम के संम्बन्ध मे जानकारी देते हुवे संरक्षक अमर नाथ सिंह नेगी ने कहा कि इस बार कुछ नये कार्यक्रम भी जोडे जा रहे है जो दर्शकों कों काफी पसन्द आयेगे।इस महोत्सव मे विविध खेल प्रतियोगिताये भी आयोजित की जायेंगी।सभी कार्यक्रम ओपन रखे जायेगें।इस अवसर पर खेल संयोजक हरीश कनवाल,हर्षित त्यागी,डा सन्तोष सिंह,मुख्य संयोजक शेखर लखचौरा,चेतन पाण्ड़े,जयदीप आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *