अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में आम आदमी पार्टी कायकर्ता उत्तराखण्ड में भी केजरीवाल केम्पेन के तहत रात दिन लगे हुए है।दिन में डोर टू डोर कार्यक्रम कर रहे है शाम को वीडियो वेन के जरिये लोगो को दिल्ली सरकार के कार्यो की जानकारी वीडियो में दिखाकर आम आदमी पार्टी के सदस्य बना रहे है।लोगो को दिल्ली में केजरीवाल सरकार का मॉडल पसन्द आ रहा है।जिसमे दिल्ली की स्वास्थ्य और शिक्षा में किये गए कार्यो को पसंद किया जा रहा है।इसके तहत 27 फरवरी को वीडियो वेन से खत्याड़ी,वीर सावरकर बाजार,बेस आदि में जगह जगह नुक्क्ड़ सभाएं व वीडियो के माध्यम से क्षेत्र के लोगो से उत्तराखण्ड में भी केजरीवाल कैम्पेन के तहत पार्टी से जुड़ने की अपील की गई।जिसमें पार्टी के संगठन मंत्री मनोज गुप्ता,आशीष जोशी,संजय पांडे,दीपू लोहनी,योगेन्द्र अधिकारी, एस आर बेग,भुवन जोशी,योगेश बोरा,नलिन लोहनी,पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।वही खत्याड़ी में डोर टू डोर कैम्पेन में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एन एल शाह एवं आनन्द सिंह बिष्ट आदि ने प्रतिभाग किया।