अल्मोड़ा-रविवार को अल्मोड़ा विधान सभा के चितई क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के द्वारा क्षेत्र प्रभारी सौरभ पांडे के नेतृत्व में 70 से अधिक ग्राम वासियों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी।प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने बताया कि बीजेपी से आहत होकर कमल कुमार,हिमांशु बोरा,सूरज रौतला,आशीष रावत,रोहित कुमार, पारस कुमार,पंकज कुमार एवं दर्जनो लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।वहीं कांग्रेस छोड़कर नीरज कुमार(पूर्व प्रदेश संगठन सचिव सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कांग्रेस एवं वर्तमान उप प्रधान)के नेतृत्व में सागर कुमार,सुनील कुमार,गिरीश लाल,जगदीश प्रसाद,कैलाश प्रसाद,मोहन रूवाली,मनोज कुमार,सुनील कुमार ने दर्जनों लोगों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।श्री जोशी ने कहा कि सभी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों ने अस्पताल,स्कूल,बिजली,पानी की 20 साल से व्याप्त समास्य़ाओं को जड से सुधारने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया है।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा उत्तराखंड बनने के बाद से राज्य के हालात बदलने में सभी पार्टियां असफल साबित रही है।जिससे खिन्न होकर जनता लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ रही है।श्री जोशी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि २०२२के विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड की जनता आम आदमी पार्टी को बहुमत से जिताने का कार्य करेगी।कार्यक्रम में अखिलेश टम्टा,नवीन आर्या,रोहित सिंह,हिमांशु बोरा आदि मौजूद रहे।