अल्मोड़ा-अल्मोड़ा शहर के स्थानीय हेमवंती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में कल 13 जनवरी शुक्रवार से राज्य स्तरीय ओपन महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विक्टोरिया क्लब एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 13 जनवरी से 15 जनवरी तक राज्य स्तरीय ओपन महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता का उद्घाटन कल दिनांक 13 जनवरी शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि अंशुल सिंह मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा एवं विशिष्ठ अतिथि अरूण बंग्याल जिला क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जाएगा।विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने बताया कि इस वर्ष भी विक्टोरिया क्लब एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा द्वारा राज्य स्तरीय ओपन महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन अल्मोड़ा नगर में कराया जा रहा है।जिसमें राज्य भर से आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल, विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा,अल्मोड़ा स्टेडियम,ऋषिकेश,काशीपुर, नैनीताल,हल्द्वानी और देहरादून की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।प्रतियोगिता में फाइनल मैच की विजेता टीम को ₹25000/नगद पुरस्कार राशि व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹12000/ नगद पुरस्कार राशि व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *