अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा में युवा जन संघर्ष मंच द्वारा गैरसैण मंडल के विरोध में नगर अल्मोड़ा व जागेश्वर विधानसभा में एक भव्य रथ यात्रा निकाली गई जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मंच की सराहना करते हुए इसको एक अच्छी पहल बताकर मंच को बधाई दी।मंच के संयोजक मनोज बिष्ट ने बताया कि आम जनमानस ने विश्वास दिलाया और मंच को अपना समर्थन दिया।उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य गैरसेंण मंडल का विरोध व अपने युवाओं को जागरूक करने का है।मंच ने इस रथ यात्रा से जो एक संदेश देने का काम किया है वह ऐतिहासिक है और इसमें जनता ने अपना समर्थन देकर रथ को रवाना किया।युवा जन संघर्ष मंच व मंच के संयोजक मनोज बिष्ट ने जनता से अपील की है कि जनता गैरसैंण मंडल का पुरजोर विरोध करें जिससे कि हमारी संस्कृति,हमारी पहचान,हमारे अस्तित्व को कोई भी ठेस ना पहुंचा सके और पूर्व की भांति सम्मान के साथ अल्मोड़ा व बागेश्वर को कुमाऊं में मिलाया जाए।जिससे हमारी पहचान है और हमें जिस पर गर्व महसूस होता है।उन्होंने बताया कि कल को यह रथ यात्रा रानीखेत,भिकियासेण,सल्ट व द्वाराहाट विधानसभाओं में निकलेगी और लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेगी।उन्होंने कहा कि युवा जन संघर्ष मंच ने सर्वप्रथम इसकी आवाज उठाई और इसके लिए संघर्ष प्रारम्भ किया।उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक अल्मोड़ा और बागेश्वर को उसका अस्तित्व नहीं मिल जाता।तब तक मोर्चा इसका विरोध करते रहेगा और संघर्ष जारी रहेगा।इस अवसर पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उप सचिव राहुल बिष्ट,होटल एसोसिएशन के जिला मंत्री दिलजोत सिंह,पूर्व सैनिक परवेज़ कुरैशी,शंकर सिंह बिष्ट,गिरीश पांडे,आशुतोष पवार, हरेंद्र शैली,रविंद्र सिंह बिष्ट,पूर्व वरिष्ठ उप सचिव विक्की साह,कमलेश शाह,निषाद,तसव्वर अंसारी, किशन सिंह रावत,जीवन सिंह बिष्ट,कमल कोरंगा,नाजिम खान,शेरखान आदि उपस्थित रहे।