अल्मोड़ा-अल्मोडा को कुमाऊँ मंडल से हटाकर गैरसैंण कमिश्नरी में जोड़ने के सरकार के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेत्रत्व में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के चौथे दिन भी लोगों का समर्थन लगातार अमित जोशी को मिल रहा है।इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर और पोस्टकार्ड के माध्यम से इस अभियान में लोगों को जोड़ना शुरू कर दिया है। जिसमें भारी तादात में जनता इस अभियान से जुड़ कर इस आंदोलन को अपना समर्थन दे रही है।बता दें कि आम आदमी उपाध्यक्ष आप कार्यकर्ताओं के साथ अल्मोड़ा को गैरसैंण कमिश्नरी से हटाने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।जहां वो दिन रात धरने स्थल पर ही बैठे कर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।आप उपाध्यक्ष की मांग है कि सरकार अपने गैरसैंण कमिश्नरी से अल्मोड़ा को हटाकर यहां की जनभावनाओं का सम्मान करे।धरने पर बैठे आप उपाध्यक्ष ने कहा कि ये आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कुमाऊं और अल्मोड़ा की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस फैसले को वापिस न ले लिया जाय।उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस विवेकहीन फैसले को वापिस नहीं ले लेती वो रात दिन चौघानपाटा अल्मोडा में आप कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे रहेंगे।आप उपाध्यक्ष अमित जोशी लगातार अल्मोड़ा को गैरसैंण में शामिल करने का विरोध करते आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा ने अल्मोड़ा और कुमाऊं की जनता से विश्वासघात किया है और अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी जो कुमाऊं का मस्तक है उसे कुमाऊं से अलग करने का काम किया है।जिसका यहां की जनता के साथ आम आदमी पार्टी भी लगातार विरोध कर रही है।अमित जोशी ने कहा कि कुमाऊं और अल्मोड़ा की जनता की भावनाओं के साथ किए गए इस खिलवाड़ पर आप उपाध्यक्ष ने सरकार से इस फैसले को बदलने की मांग की है।उन्होंने सूबे के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मांग की है कि गैरसैंण में कमिश्नरी के बजाय इसे स्थाई राजधानी घोषित कर पुराने फैसले को वापिस लिया जाय ताकि अल्मोड़ा के साथ साथ कुमाऊं की जनभावनाओं का सम्मान हो सके।इस दौरान उनके साथ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट,एन एल साह,जगनमोहन फर्त्याल,अखिलेश टम्टा,रोहित सिंह,दानिश कुरेशी,दिनेश कुमार, सोहित भट्ट,एस आर बेग,सुधीर कुमार,प्रकाश कांडपाल,अजय टम्टा,अभय टम्टा,अंशुल राना,रमेश बोरा,राजेन्द्र राना,शमशेर आर्या,संजय श्यूनारी,सौरभ पांडे,सूरज रौतेला, आशीष रावत,विक्रम कुमार,रोहित जोशी,अरुन तिवारी,नवीन चन्द्र आर्य पंकज जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
