अल्मोड़ा-आज युवा जन संघर्ष मंच अल्मोड़ा द्वारा चौघानपाटा में राज्य सरकार व मुख्यमंत्री द्वारा अल्मोड़ा को कुमाऊं मंडल से गैरसैण मंडल में मिलाने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।मंच द्वारा मुख्यमंत्री के बार-बार लिए गए गलत निर्णय के विरोध में पूर्व में भी कई आंदोलन किए गए हैं।मंच के संयोजक मनोज बिष्ट (भय्यू) ने कहा सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा कुमाऊं का अभिन्न अंग है। अल्मोड़ा को कुमाऊं मंडल से अलग करके यहां की संस्कृति को खत्म करने की साजिश रची गई है जिस कारण अल्मोड़ा की जनता को बहुत धक्का लगा है।मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे निर्णय से उत्तराखंड की जनता हमेशा परेशान हो रही है।मुख्यमंत्री द्वारा अपने गलत निर्णय यहां की जनता पर थोपे जा रहे हैं।संयोजक ने कहा कि अब जनता इसका भरपूर विरोध करेगी और अगर जरूरत पड़ी तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।संयोजक ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा करोड़ों रुपए नए मंडल बनाने में खर्च किए जा रहे हैं,उतने में उत्तराखंड के कई बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है जबकि नया मंडल बनाने की आवश्यकता उत्तराखंड में नहीं है।मंच द्वारा आह्वाहन किया गया कि पार्टी वाद को छोड़कर समस्त जनता इस आंदोलन में अपना पूर्ण समर्थन देते हुए इस आंदोलन को सफल बनाएं और अल्मोड़ा व कुमाऊं की संस्कृति को बचाए।विरोध प्रदर्शन में वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी।प्रदर्शनकारियों में प्रताप सिंह बिष्ट जिला पंचायत सदस्य ,सुनील बिष्ट पूर्व छात्रसंघ सचिव,अभिषेक पांडे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष,राहुल बिष्ट व्यापार मंडल उप सचिव,सूरज वाणी छात्र नेता,आशीर्वाद गोस्वामी,वैभव पांडे दिलजोत सिंह,रिंकू भट्ट,नीरज डंगवाल,शुभम पांडे,रिंकू गुप्ता,विक्की पवार,नितिन गुप्ता,जन संघर्ष मंच अल्मोड़ा के संयोजक मनोज बिष्ट (भय्यू),सुनील भंडारी,अक्षित पांडे, शुभम पांडे,दिलजोत सिंह,राहुल बिष्ट, सूरज वाणी,गोपाल मेर,रिंकी भट्ट, आशीर्वाद गोस्वामी,विक्की पवार,रिंकू गुप्ता,रचित पांडे श,कुमुद शाह,संदीप सिंह नयाल,नीरज डंगवाल,दीपू जोशी, इंदर गोस्वामी,फैजान खान,जीशान खान,मोहम्मद आदिल,नरेंद्र सिह, सार्थक साह श,रोशन कुमार,नितिन पंत,आशीष भारती,रवि प्रभात,धीरज धीरू,करण बिष्ट,हरीश कुमार,मनीष टम्टा,नवल किशोर,रवि भारती,रितिक सोनम,निक्कू बिष्ट,पुनीत,नवीन नेगी, दीपक आर्य,मोहम्मद आदिल,दिव्यांश चौधरी आदि लोग मौजूद थे।