अल्मोड़ा-पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ संजय गुंज्याल महोदय की पहल/सोच पर पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा लोकल फार वोकल को प्राथमिकता देते हुए ताम्र नगरी अल्मोड़ा के नवीन कुमार टम्टा द्वारा घड़ों को बनाने का जिम्मा तथा ऐपण कला में पारंगत कु० मीनाक्षी आगरी एवं कु० काजल त्रिकोटी, एस०एस०जे० विश्वविद्यालय की पूर्व छात्राओं को इन गागरों को उत्तराखण्ड संस्कृति की पहचान ऐपण कला से सुसज्जित करने की जिम्मेदारी सौपी गयी।ताम्र नगरी में नवीन टम्टा ने 350 ताॅबे के घड़ों को समय पर तैयार किये गये तथा उक्त छात्राओं द्वारा इन्हें ऐपण कला से एक अगल से पहचान दी गयी।कुम्भ डॅयूटी के दौरान कुम्भ मेले से सम्बन्धित किसी कार्य में अपनी विशेष भूमिका निभाने वाले जनमानस अथवा संस्था या फोर्स के जवानों को यह उत्तराखण्ड संस्कृति से जुड़ी पहचान चिन्ह को सप्रेम भेंट प्रदान किये गये।अपनी अथक मेहनत एवं लगन से अल्मोड़ा ताम्र नगरी की पहचान को बनाये रखने एवं ताम्र गागरों को लोक चित्रकला ऐपन से सुसज्जित कर कुमाऊॅ की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने पर पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ महोदय द्वारा नवीन कुमार,कु०मीनाक्षी एवं कु० काजल द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।जिन्हें दिनाॅक 29.05.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट किये गये तथा इनके कार्यों भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
