अल्मोड़ा-स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकैडमी अल्मोड़ा के महासचिव कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि। कुमारी गुंजन पांडे जो कि राष्ट्रीय रेफरी ब्लैक बेल्ट व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता है का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 जो.कि दिनांक 28 मार्च से 31 मार्च 2022 तक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र हरियाणा में होना सुनिश्चित है के लिए हुआ है।गुंजन पांडे के चयन पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,गिरीश शर्मा अध्यक्ष बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन,श्रीमती मंजू बिष्ट प्रधानाचार्य मानस पब्लिक स्कूल,श्रीमती रंजना भंडारी उप प्रधानाचार्,समस्त स्टाफ,कुंदन लटवाल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय युवा मोर्चा ताइक्वांडो के खिलाड़ियों खेल प्रेमियों आदि ने शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
