अल्मोड़ा-ग्रामीण समाज कल्याण समिति तल्ला चीनाखान अल्मोड़ा द्वारा कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये ग्रास संस्था की ‘‘हेल्पिंग हैण्ड टीम‘‘ द्वारा 18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण रजिस्ट्रेशन एवं स्लाॅट बुकिंग करने में उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 3000 लोगों की स्लाॅट बुकिंग कराने में लोगों की सहायता करके एक सराहनीय कार्य किया है।इस टीम में टीम लीडर भूपेन्द्र चैहान तथा उनके सहयोगी सदस्य मनीष चैहान,तेजस बिष्ट,विजय चैहान,सागर सिंह,पीयूष वर्मा,अमन रावत आदि ने चन्दा इकट्ठा करके लमगड़ा विकासखण्ड अल्मोड़ा के ग्राम पंचायत-गौना,तोली,खरसूं, भूल्यूड़ा,बनौली,ढैली,टकोली,ढौरा, टमट्युड़ा और पलना आदि में जागरूकता कार्यक्रम द्वारा टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा कोविड-19 के कारणों व बचाव के बारे में जागरूकता फैलाई।टीम द्वारा ग्रामीणों को हस्त निर्मित मास्क, सेनिटाइज़र,गरीबों को कपड़े तथा दाल-चावल,आटा आदि राशन का वितरण किया तथा अल्मोड़ा के कुष्ठ रोगी पुनर्वास केन्द्र (डूंगाधारा) के रोगियों एवं कर्मचारियों को मास्क तथा कपड़े वितरित कर समाज सेवा जैसा महत्वपूर्ण कार्य किया है।संस्थाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान ने भी जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीण क्षत्रों के व्यक्तियों से अपने सम्बोधन में कहा कि कोविड-19 की महामारी में जनजन को सहयोग प्रदान करना एवं टीकारण हेतु ग्रामीणों को प्रेरित करना संस्था का अहम पहलू है।प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मास्क लगाने,2 गज की दूरी बनाये रखने,बार-बार साबुन से हाथ धोने तथा टीकाकरण करवाकर अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने का निवेदन किया तथा ‘‘हेल्पिंग हैण्ड टीम‘‘ के सदस्यों के प्रयासों की सराहते हुुए आभार व्यक्त किया।चौहान जी ने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि अभी तक हम अपने सीमित संसाधनों से ही ये सब कार्य कर रहे हैं यदि हमें जनता का सहयाग मिलता रहेगा तो हम कार्य को और विस्तार पूर्वक कर सकेंगे।
