अल्मोड़ा-पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय व पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र के निर्देशानुसार देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के पश्चात जनपद में वृहद चेकिंग,सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।जिस क्रम में आज अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यो/जनपदों से आने वाले मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।साथ ही होटलों,बाहरी राज्यों से निवासरत लोगों का सत्यापन, फड़/फेड़ी/कबाड़ की दुकानों की सघन चेकिंग की जा रही है।होटल संचालकों व स्थानीय लोगों को संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरुक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *