अल्मोड़ा-यूकेपीएससी द्वारा संस्कृत विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा परिणाम में अल्मोड़ा पनुवानौला क्षेत्र के काली पाटली (नौला) मंजू पांडे ने असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में पांचवी रैंक हासिल कर अल्मोड़ा और क्षेत्रवासियों का मान बड़ाया है।आपको बता दें कि उनके पिता महेश पांडे प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं तथा माता गीता देवी गृहिणी है तथा उनके भाई मनोज पांडे वर्तमान समय में विधि की पढ़ाई कर रहे हैं और सामाजिक कार्यकर्ता हैं तथा राष्ट्र नीति संगठन के सचिव के पद पर कार्यरत हैं।इस अवसर पर राष्ट्र नीति कार्यालय में मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया गया और राष्ट्र नीति संगठन के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने इस सफलता को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया तथा मंजू पांडे को ग्रामीण पृष्ठभूमि की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा की स्रोत बताया।वहीं इससे पूर्व मंजू पांडे डाक विभाग में भी कार्यरत रह चुकी हैं तथा यूजीसी नेट की परीक्षा पास कर चुकी है और वर्तमान समय में दिल्ली सरकार के तहत एक सरकारी विद्यालय में संस्कृत प्रवक्ता के पद पर तैनात है।इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और मंजू पांडे को लोग बधाई संदेश दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *