अल्मोड़ा-आज दिनांक 10 जनवरी को अल्मोड़ा के तीन युवा साइकिलिस्ट मोहन सिंह भंडारी,राहुल साह, मनोज सिंह राणा साइकिल द्वारा 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में साइकिल के माध्यम से अयोध्या को प्रस्थान के लिए निकले।उनके अयोध्या प्रस्थान में नगर वासियों को बहुत उत्साह देखने को मिला और चौघानपाटा में उनके अयोध्या प्रस्थान के कार्यक्रम में नगर वासियों द्वारा माल्यार्पण मिष्ठान वितरण एवं भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया।तीनों साइकिलिस्ट युवाओं में गजब का उत्साह रहा।उनका उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार करना एवं इस साइकिल यात्रा के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का भी एक संदेश उनके द्वारा दिया जा रहा है एवं अल्मोड़ा नगर का प्रतिनिधित्व साइकिल द्वारा अयोध्या में श्री राम के चरणों में पहुंचना रहा।आज के इस कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुशील साह,जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, व्यापार मंडल संगठन महामंत्री मनीष जोशी, किशन लाल, राजू तिवारी, विनीत बिष्ट ,परितोष जोशी ,भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू,अजय वर्मा,सूरज वाणी, भाजपा नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट ,अशोक गोस्वामी, दिनेश मटपाल ,चन्द्रा जोशी, आशीष कुमार ,आनंद कनवाल, संजय वर्मा टैनी ,भारत साह ,पंकज बिष्ट ,प्रतेश पाण्डेय, आनंद भोज ,सोनी गोस्वामी, अतुल पाण्डेय, अभिषेक जोशी, राहुल गोस्वामी ,हंसा दत्त तिवारी, गौरव कुमार ,मोहित बिष्ट ,सचिन राणा, गणेश बगड़वाल, रोहित भोज आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *