अल्मोड़ा-सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के वरिष्ठ रंगकर्मी प्रकाश बिष्ट को उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक पटियाला की ओर से सम्मानित किया गया।राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें लोक कला साधक सम्मान के साथ ढाई लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया।रंगकर्मी प्रकाश बिष्ट बीते 40 साल से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करते आ रहे है।इससे पहले भी उनको कई लोक कला सम्मान से नवाजा गया है।वह उत्तराखंड के ऐसे पहले लोक कलाकार है जिनको लोक कला साधक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है।उन्होंने यह पुरस्कार अपनी माता को समर्पित किया।जिनका इसी वर्ष सितंबर माह में निधन हो गया था।बिष्ट को सम्मान मिलने पर विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला,विनीत बिष्ट, रवि चौहान,नीरज चौहान समेत कई लोगों ने खुशी जताई।
