अल्मोड़ा-चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी द्वारा राजपुरा (अल्मोड़ा) के धूनी मंदिर परिसर में एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।यह शिविर पार्षद विकास कुमार आर्य, पार्षद मुकेश कुमार डैनी तथा पार्षद नवीन चंद्र के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 250 से 300 मरीजों ने अपना स्वास्थ परीक्षण कराया।इस स्वास्थ्य शिविर में ईसीजी, बीएमडी,ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर सहित कई जरूरी जांचें निःशुल्क की गईं।कैंप में आए कई लोगों ने पहली बार विशेषज्ञ डॉक्टरों से सीधे बात की।हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत वाश्य ने कहा समय पर जांच,नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से दिल की बीमारियों से बचाव संभव है।पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु सूर्या ने सलाह दी बाहर का अधिक मसालेदार और असंतुलित भोजन कम करें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और पेट की समस्या होने पर देरी न करें।स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका राय ने महिलाओं से अपील की कि समय-समय पर जांच कराएं, एनीमिया से बचने के लिए सही खान-पान लें और किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें।हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास ने कहा,कैल्शियम युक्त आहार लें, नियमित हल्का व्यायाम करें और लगातार दर्द को अनदेखा न करें।जनरल फिजिशियन डॉ. स्वाती पाल ने बताया बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और बुखार से बचने के लिए स्वच्छता, पर्याप्त पानी और संतुलित आहार जरूरी है।”
मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित मंडल ने कहा किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, संक्रमण के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और दवाइयों का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करें।स्थानीय लोगों ने कहा कि पहाड़ में ऐसे कैंप किसी वरदान से कम नहीं हैं,क्योंकि हर किसी के लिए बड़े शहर जाकर इलाज कराना संभव नहीं होता।
