अल्मोड़ा-आज DCR अल्मोड़ा द्वारा फायर सर्विस अल्मोड़ा को सूचना दी गई कि पेटसाल पिथौरागढ़ रोड के जंगल में आग लगी है जो कि तेजी से गांव की ओर बढ़ रही है सूचना के आधार पर तत्काल फायर स्टेशन इंचार्ज उमेश चंद्र परगाई के निर्देशन में फायर सर्विस यूनिट अल्मोड़ा फायर टेंडर से घटनास्थल पहुंची देखा तो आग काफी क्षेत्रफल में फैली हुई थी। गांव की ओर बढ़ रही थी।फायर यूनिट ने तत्काल झाड़ियों से पीट पाट कर व फायर लाइन काट कर रोड की साइड में गाड़ी से पंपिंग कर आग को बुझाना शुरु किया।आग अत्यधिक क्षेत्र में फैले होने के कारण आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पूर्ण रूप से बुझायी गयी राहगीरों द्वारा फायर सर्विस के कार्य की सराहना की गई।फायर सर्विस टीम में Lfm हरीश राम टम्टा,LFM हरनाम सिंह राणा,DVR पंकज सिंह,FM प्रकाश पाण्डे,FM भुवन कुमार शामिल रहे।
