अल्मोड़ा-अल्मोड़ा के होनहार प्रतिभावान ताइक्वांडो खिलाडी अखिलेश सिंह ने मलेशिया में 13 एशियन जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता बालक वर्ग में कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है।जिला स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक सफर तय करने वाले इस होनहार खिलाड़ी ने लगभग 5 वर्ष की आयु से स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोड़ा में पंजीकृत पांचवी डिग्री ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय पदक विजेता कमल कुमार बिष्ट के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में पिछले 10 वर्षों में कई पदक प्राप्त किए।आज खेल इंडिया के तहत हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में ताइक्वांडो सीख रहे अखिलेश सिंह ने देश का प्रतिनिधित्व कर अपने जिले अल्मोड़ा,उत्तराखंड राज्य के साथ-साथ राष्ट्र का नाम भी गौरवान्वित किया है।डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा व उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के माध्यम से इंडिया ताइक्वांडो के अंतर्गत इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर के अथक प्रयासों ,कुशल नेतृत्व दूर दृष्टि से आज खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।इंडिया ताइक्वांडो की जिला और प्रदेश ईकाई द्वारा राज्य व राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद अखिलेश सिंह को अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ।जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा का उच्च प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीता।डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के सचिव प्रदीप कुमार जोशी ने बताया कि अपने गृहक्षेत्र अल्मोड़ा वापस लौटने पर‌ अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत किया जाएगा।उन्होंने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए हर्ष प्रकट किया है।साथ ही उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ,सचिव रवि शंकर सिंह फर्स्वाण और दयाल सिंह ने उन्हें बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है।इसके साथ ही यह एक अच्छा संकेत भी है कि आने वाले समय के लिए अल्मोड़ा और उत्तराखंड के ताइक्वांडो खिलाडी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलताएं अर्जित कर रहे हैं।कमल कुमार बिष्ट अध्यक्ष डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा ने जानकारी दी कि अखिलेश सिंह की बड़ी बहन वंदना सिंह भी अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाडी रही हैं। ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट के कुशल मार्गदर्शन,प्रशिक्षण में उन्होंने ताइक्वांडो खेल में कई राष्ट्रीय पदक जीत हासिल किए और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।वे आज हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में ताइक्वांडो प्रशिक्षक के रूप कार्य कर रही है तथा ताइक्वांडो खेल का प्रशिक्षण दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *